Home » जामाडोबा डिग्री कॉलेज में रामकृष्ण आईएस एकाडमी द्वारा सिविल सेवा जागरूकता अभियान चलाया गया
Uncategorized

जामाडोबा डिग्री कॉलेज में रामकृष्ण आईएस एकाडमी द्वारा सिविल सेवा जागरूकता अभियान चलाया गया

*डिग्री कॉलेज जामाडोबा में रामकृष्ण आईएस एकाडमी करियर एवरनेश के द्वारा सिविल सेवा जागरूकता सेमिनार का आयोजन*

जोड़ापोखर । जामाडोबा स्थित डिग्री कॉलेज में आज धनबाद के रामकृष्ण आई एस एकाडमी करियर एवरनेश के द्वारा सिविल सेवा जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार में कॉलेज के छात्र तथा छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्र छात्राओं को सिविल सेवा के बारे में जागरूक करना था। कॉलेज के प्राचार्य आर पी सिंह ने इस सेमिनार को लेकर एकाडमी का आभार जताया तथा कहा की इस तरह के सेमिनार का आयोजन होने से छात्रो में हौसला बढ़ता है, जिससे वे अपनी मंजिल के प्रति सजग हो जाते है। श्री सिंह ने भविष्य में इस तरह के आयोजन होते रहने का छात्रो को विश्वास दिलाया। सेमिनार के आयोजक रामकृष्ण आई एस एकाडमी करियर एवरनेश के निदेशक विभात सान्डिल्य तथा मार्गदर्शक दिल्ली विश्वविधालय के प्रो मुकुल के द्वारा कॉलेज के छात्र तथा छात्राओं को सिविल सेवा के बारे में विस्तृत जानकरी दिया। उनके द्वारा कहा गया की सिविल सेवा की तैयारी करने की सोच रखने वाले छात्रो को बारहवी के बाद से ही पूरी लगन के साथ तैयारी में लग जाना चाहिए। सिविल सेवा की परीक्षा पास करने के लिए प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार परीक्षणों से युक्त तीन परीक्षाओं के लिए अलग तैयारी की आवश्यकता होती है। छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए परीक्षा के पैटर्न तथा तैयारी के दौरान सफलता के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई। उन्होंने इस पर भी चर्चा की कि कठिन समय से कैसे बाहर निकलें, यदि कोई पहली बार परीक्षा में सफल नहीं होता है तो दोबारा कैसे तैयारी की जाय। छात्रों को समय, प्रबंधन और बुद्धिमान तैयारी के माध्यम से इस परीक्षा के सिविल सेवा के शंकाओं को दूर करने के उपायों को बताया। सेमिनार आयोजन के मौके पर सेंटर हेड सोयबल बोस, सौरव सरकार, निशा कुमारी, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार