Home » जामाडोबा स्तिथ डिग्री कॉलेज को नीट आधारित नौ प्रोफेसर मिला
Uncategorized

जामाडोबा स्तिथ डिग्री कॉलेज को नीट आधारित नौ प्रोफेसर मिला

*डिग्री कॉलेज जामाडोबा को मिला नीट आधारित नौ प्रोफेसर*

जोड़ापोखर । जामाडोबा स्थित डिग्री कॉलेज को नीट आधारित अलग अलग विषयों के नौ प्रोफेसर मिला, जिसमे आज एक शिक्षक ने योगदान दिया। कॉलेज को आज हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, गणित में एक एक तथा वाणिज्य विषय में दो प्रोफ़ेसर मिला। प्रोफ़ेसर के योगदान देने से अब कॉलेज में निरंतर कक्षाए होगी। उक्त बातो की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य आर पी सिंह ने दिया। उन्होंने कहा की इन सभी प्रोफ़ेसर के योगदान से छात्र तथा छात्राओं को सभी विषयों की पढाई में निरंतरता मिलेगी। कॉलेज में विज्ञान, वाणिज्य, कला विषयों में लगभग 1400 छात्र तथा छात्राए है, जिसमे 14 प्रोफ़ेसर की जरुरत है। आज नौ प्रोफ़ेसर के आ जाने से कुल 12 प्रोफ़ेसर हो चुके है। श्री सिंह ने कहा की कॉलेज का पहला प्राचार्य होने के नाते मुझे कॉलेज का बुनियाद मजबूत करना है, ताकि भविष्य में छात्रो को समस्याओ का सामना न करना पड़े। आज भी कॉलेज में कई समस्याए है, जिसका निदान तेजी से की जा रही है। डिग्री कॉलेज जामाडोबा आगे के दिनों में अपनी एक अलग पहचान बनाएगी।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment