Home » जनता दल यूनाइटेड ने प्रेस वार्ता किया
Uncategorized

जनता दल यूनाइटेड ने प्रेस वार्ता किया

जोड़ापोखर । डिगवाडीह में धनबाद जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह एवं पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर बताया कि आगामी 19 सितंबर को झरिया विधानसभा क्षेत्र के भागा अनिल टॉकीज में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, जनता दल यू के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो, बिहार सरकार के मंत्री सह झारखण्ड प्रभारी अशोक चौधरी, बिहार के एमएलसी विजय सिंह, बिहार के एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, झारखण्ड युवा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह सहित प्रदेश तथा जिले के सभी पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी सहित सभी प्रकोष्ठ के नेता इस कार्यक्रम में भाग लगे। कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के लिए 11 सदस्यी समिति बनाई गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान भी चलाया जा रहा है । प्रेस वार्ता के दौरान कहा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता दल यू झरिया विधानसभा में अपना दावा ठोकेगी। मौके पर प्रदेश सचिव राजू कुमार सिंह, अनोज कुमार, जिला महासचिव कामेश्वर यादव, जयप्रकाश यादव, धनलाल दुबे मौजूद थे।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment