Home » जनता मजदूर संघ ने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह का किया समर्थन
Uncategorized

जनता मजदूर संघ ने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह का किया समर्थन

सिंह मेंशन परिवार घर से निकलती है तो झरिया की देवतुल्य जनता की सेवा करने की भावना से – रागिनी सिंह

*जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) महामंत्री अपने पूरे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उम्मीदवार रागिनी सिंह को किया समर्थन*

जोड़ापोखर । भाजपा के उम्मीदवार रागिनी सिंह को लाखों मतों से ऐतिहासिक जीत दिलाने को लेकर झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में जनता श्रमिक संघ ओर जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) ने एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में मख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह एवं जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने अपने पूरे कोलियरी क्षेत्र के मजदूर और संगठन के पदाधिकारियों के साथ भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रागिनी सिंह को समर्थन दिया। वहीँ सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि आज जो झरिया की स्थिति है ये किसी से छुपी नहीं है। 5 सालों में झरिया में विकास के नाम पर सिर्फ लुट खसोट हुआ है। एक ओर सड़क नाली बनती है तो दूसरी ओर से उखड़ने लगती है। ये कैसा विकास है। आखिर ठेकेदार बेचारा क्या करे 50 प्रतिशत कमिशन में ही चला जाता है। वही भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि चुनाव आते ही मईया योजना शुरू हो जाता है। पांच सालों में विकास नही होता है चुनाव नजदीक आते ही विकास करने की होड लग जाती है। ये कैसा विकास हैं। झरिया की जनता बोल रही है जो सड़क पहले बनी थी वह अभी भी ठीक थी वहीं वर्तमान में तो लोगों को चलने में भी परेशानी हो रही है। भाजपा के कार्यकाल के डिग्री कॉलेज, सड़क, पुल पुलिया का भी काम हुआ जो आज धरातल पर है। चुनाव में बहुत ऐसे भी लोग आते है जो भोली भाली जनता को पानी बिजली जैसी समस्याओं से निजात दिलाने की बात कर गुमराह करते है। हमने निजी पानी टैंकर वाहन से झरिया विधान सभा के कोने कोने में जहां भी जरूरत पड़ी पानी पहुंचाया है। हर घर नल जल योजना आज तक धरातल पर नहीं उतरा है। आज भी झरिया की जनता पानी बिजली की समस्या से झेल रहे है। श्रीमती रागिनी सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार को भ्रष्ट और लुटेरी करार देते हुए विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया । उन्होंने कहा है कि राज्य की जनता झामुमो गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी का बदला लेने के लिए तैयार है। झरिया विधानसभा चुनाव में भाजपा की एक ऐतिहासिक जीत होगी। राज्य में निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनेगी। सिंह मेंशन परिवार घर से निकल कर झरिया की देवतुल्य जनता की सेवा करने की भावना से निकलती है। न कि अपने स्वार्थ की भावना से। बैठक में जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनता मजदूर संघ कुंती गुट के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment