बी सी सी एल कुसुंडा क्षेत्र संख्या-6 शाखा समिति जनता श्रमिक संघ का आज पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मती से श्रवण कुमार को सचिव बनाया गया जबकि योगेश कुमार को अध्यक्ष बनाया गया वहीँ शाखा का विस्तार भी किया गया!
इस मौके पर जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी प्रदीप सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे वहीँ जनता श्रमिक संघ के शाखा सचिव श्रवन कुमार ने कहा कि संघ ने जो जिम्मेदारी और दाईत्व मुझे दिया हैँ उसे पूरा करने में मैं कोई कोताही नहीं करूँगा और मजदूरों की मांग व समस्या को दूर करने की यथासंभव कोशिश करूँगा, इस मौके पर जनता श्रमिक संघ के कई नेता एवं पदाधिकारी मौजूद थे
मुख्य संपादक – (अरुण कुमार )












Add Comment