Home » झरिया की जनता बदलाव चाहती हैँ — खिरू महतो, ( सांसद, राज्यसभा )
Uncategorized

झरिया की जनता बदलाव चाहती हैँ — खिरू महतो, ( सांसद, राज्यसभा )

*झरिया की जनता बदलाव के चाहती है – राज्यसभा सांसद खीरू महतो*

*जदयू झारखंड में चुनाव लड़ेगी, सीट पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तय करेगी – नीरज कुमार*

जोड़ापोखर । धनबाद जिला जनता दल यू की ओर से झरिया विधानसभा क्षेत्र के अनिल टाकीज में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह तथा स्वागत ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव थे। सम्मेलन के दौरान विभिन्न दलों के 368 नेताओं ने जदयू का दामन थामा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जदयू पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा भीड़ बता रही है कि झरिया की जनता पूरी तरह से बदलाव चाहती है। वर्तमान झारखंड सरकार सिर्फ घोषणा की सरकार है। जमीनी स्तर में कोई काम नजर नहीं आ रहा है। अगर झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलना है तो जदयू से जुड़े। नीतीश कुमार बिहार के साथ-साथ झारखंड की भी तरक्की चाहते है। आज राज्यसभा जाने के लिए लोग झोला भरकर रुपए ले जाते है ,पर मुझे राज्यसभा जाने के लिए एक रुपया नही लगा। खीरू महतो जनता की समस्याओं के खिलाफ लड़ाई के लिए हमेशा तैयार है।

बिहार के एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जदयू झारखंड में चुनाव लड़ेगी। कौन सी सीट पर लड़ना है, वे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तय करेगी। विपक्ष के नेता देश के बाहर जाकर देश की आलोचना करते है। नीतीश कुमार ने झारखंड को अपना माना है। बिहार कोटे से खीरु महतो को राज्यसभा भेजकर झारखंड का मान बढ़ाने का काम किया है। झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी है। महिला अपराध चरम पर है। झारखंड सरकार को बिहार मॉडल लागू करने में पसीना छूट रहा है। हिम्मत है तो शराबबंदी कराए। शराब पिलाकर सभ्य समाज का निर्माण संभव नहीं है।

बिहार के एमएलसी विजय सिंह ने कहा की हमारी पार्टी विचारधारा के साथ चलती है। बिहार तथा झारखंड दोनों एक साथ अलग हुए, परंतु आज नीतीश मॉडल के कारण बिहार उन्नति कर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बीमारू राज्य से देश का उत्तम राज्य बनाने का काम किया है। झारखंड किस हद तक विकास किया है, इसका आकलन कर खुद समझ सकते है कि झारखंड कितना पीछे रह गया है। पार्टी झारखंड में खीरु महतो के नेतृत्व में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी।

सम्मेलन के दौरान प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, झारखण्ड युवा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, वरिष्ठ नेता मधुकर सिंह, जिला संगठन प्रभारी बेनी माधव झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह कुशवाहा, उचित महतो, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, मुन्ना सिंह, के.बी सहाय आदि ने अपने विचार रखे।

मौके पर पूर्व विधायक कामेश्वर दास, प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह, जिला महासचिव कामेश्वर यादव, मुन्ना सिन्हा,धनलाल दुबे, पुष्पा पाण्डेय, रूपेश पासवान, रीता रानी मण्डल, डॉ० राजेश राम, बैजु सिन्हा, टोनी सिंह, झप्पु सिन्हा, अनिल सिंह, बबलु मोदक, शिवकुमार पासवान, अजय श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा, बैजनाथ भगत, बबीता देवी, जे.पी यादव, महेश कुमार, सुमित वर्मा, डब्लू सिंह, राजकुमार पांडेय, शिशिर दा, अक्षय सिन्हा, बमबम सिंह, सुबोध सिंह, नेपाल प्रमाणिक, शिवचरण महतो, अनिल कुमार सिंह, निवास गोप, सत्यदेव मल्लिक, विद्यानन्द पासवान आदि मौजूद थे।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment