झरिया – बोर्रागढ ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाथरबंगला बस्ती निवासी असंगठित मजदूर मुकेश साव कि 25 वर्षीय पत्नी अन्नू देवी ने गुरुवार कि देर रात को अपने घर के एंगल में अपनी दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाकर उसमें झूलकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना पाकर शुक्रवार को बोर्रागड़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए धनबाद भेज दिया ।मृतिका को दो पुत्र बड़ा पुत्र चार वर्ष का आरुष और दूसरा दो वर्ष का ऋषभ कुमार है। घटना को लेकर मृतिका के पति मुकेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ रात में राशन कार्ड बनाने को लेकर विवाद हुआ था इस दौरान वह घर के बाहर चला गया ,कुछ देर बाद घर आकर देखा तो पत्नी दुप्पटा के सहारे फांसी में झूली हुई थी। जबकि मृतका अन्नू कि बहन निक्की देवी एवम भाई पिंटू गुप्ता ने कहा कि बहन के साथ उसका पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करते रहता था। उसपर मायके से रुपया मांगने के लिए भी दबाव डाला जाता था। मायके वाले ने कई बार समझाने के बाद भी मुकेश ने शराब पीना नही छोड़ा । हाल ही में पति की प्रताड़ना से अन्नू अपनी मायके गया बिहार चली गई थी जहां से समझौता कर लाया गया।लेकिन मुकेश की आदत मे कोई सुधार नहीं हुआ और अंततः उसकी बहन अन्नू ने पति मुकेश की प्रताड़ना से तंग आकर रात में आत्महत्या की ली। जिसकी सूचना मेरे पास सुबह में फोन से आया कि अन्नू घर में फांसी लगा ली है।वहीँ इस मामले में बोर्रागढ़ के ओ पी प्रभारी अजीत कुमार ने कहा हैँ कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैँ और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैँ वैसे
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment