झारखण्ड —– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद लगभग 310 करोड़ संपत्ति की बरामदगी पर कसा तंज,और लिखा “देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें… जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।“
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस पोस्ट में हंसी वाली इमोजी भी डाली है। प्रधानमंत्री के इस पोस्ट को मात्र 50 मिनट के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग रिपोस्ट कर चुके हैं।वहीँ भाजपा की केंद्रीय कमेटी और झारखंड राज्य इकाई ने भी इसे रिपोस्ट किया है।
प्रधानमंत्री के इस पोस्ट के बाद झारखंड के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की भी मांग की है।वहीँ ज्ञात हो कि कि आयकर विभाग के द्वारा कांग्रेस के राजयसभा सांसद धीरज साहू और उनके रिश्तेदारों-करीबियों के ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से लगातार छापेमारी कर रही हैँ और अब तक लगभग 310 करोड़ से ऊपर नकद रूपये की बरामदगी आयकर विभाग के द्वारा की जा चुकी हैँ और अभी भी जाँच जारी हैँ,प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों से सबसे ज्यादा कैश बरामद किए गए हैं।जबकि सांसद साहू के झारखंड के रांची एवं लोहरदगा और ओडिशा स्थित आधा दर्जन ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी चल रही है। इसके अलावा बंगाल में भी कुछ ठिकानों पर जाँच जारी हैँ
छापेमारी में आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों के अतिरिक्त और किया – किया मिला है, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है, लेकिन नोटों की गड्डियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ओडिशा में धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर कई कंपनियां हैं। इनमें बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड व किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड में विदेशी शराब की बाटलिंग होती है। वहीं, किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड से विदेशी शराब का विपणन होता है। इनमें से कुछ कंपनियों में धीरज प्रसाद साहू भी डायरेक्टर हैं।वहीँ यह रकम मिलने से आमजनता भी हक्के बक्के हैँ कि इतना नोट वो भी बंद अलमारी में वहीँ सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावे आमजनमानस भी कांग्रेस के इस नेता की चुटकी लेने में जरा सा भी संकोच नहीं कर रहे हैँ और कई तरह के कमैंट्स की सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आई हुई हैँ,
अरुण कुमार ( लेखक सह पत्रकार )












Add Comment