जोड़ापोखर । जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जियलगोड़ा 7 नम्बर दुर्गा मंदिर के समीप मंगलवार कि रात को सड़क किनारे लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस समर्थक समरजीत सिंह एवं अरुण यादव के गुटों में जमकर हुई । मारपीट कि घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान लाठी डंडा व रड का जमकर प्रयोग किया गया। घटना में घायल समरजीत सिंह, अरुण यादव, अखिलेश यादव कि स्थिति गंभीर होने के चलते एसएनएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है।जबकि समरजीत के पुत्र का स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर दोनों पक्षों कि ओर से जोड़ापोखर थाना में एक दुसरे पक्षों के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई कि मांग कि गई है। बताते हैं कि समरजीत सिंह झरिया विधायक एवं रघुकुल के समर्थक तथा अरुण यादव पूर्व सांसद ददई दुबे के समर्थक बताए जा रहे है। घटना को लेकर पुलिस मामले कि जांच कर रही है। मालूम हो कि दुर्गा मंदिर के समीप स्थित समरजीत सिंह के आवास के चहारदीवारी के पीछे सड़क किनारे नाला में बीती रात को मुहल्ला के निवासी अरुण यादव लघुशंका कर रहा था।समरजीत द्वारा अरुण को लघुशंका करने से मना करने पर दोनों के बीच बात विवाद होते होते गाली गलौज होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक एक दुसरे पर लाठी डंडा व रड से हमला कर दिया। घटना में यादव भाइयों को मुंह व आंख में तथा समरजीत को कमर में गंभीर चोटें लगी है। अरुण यादव ने मारपीट की घटना में बच्चा गुट के लोदना क्षेत्रीय सचिव मल्लू सिंह को भी आरोपी बनाया है।
संवाददाता – शमीम हुसैन
संपादक – (अरुण कुमार )












Add Comment