*जोड़ापोखर में मुसजिम एजुकेशन एंड सोशल वेलफ़ेयर सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न*
झरिया । जोड़ापोखर नंबर 1 स्थित समाजसेवी मोहम्मद अफजल के निवास पर मुसजिम एजुकेशन एंड सोशल वेलफ़ेयर सोसाइटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सोसाइटी को और अधिक सुचारू रूप से संचालित करना तथा शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े नए कार्यक्रम शुरू करना था। बैठक में निजाम आलम, असमत खान, परवेज अहमद अजीज, जसीम खान, राजन अंसारी, नदीम खान, मुर्शीद आलम अंसारी, फिरोज एवं मोहम्मद शाहिद सहित सोसाइटी के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमे धनबाद जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को सम्मानित करना, मेधावी मुस्लिम छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान प्रदान करना, शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने हेतु गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराना शामिल थे। सभी सदस्यों ने एक स्वर से इन प्रस्तावों का अनुमोदन किया। तय किया गया कि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों को आगामी 28 दिसंबर को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगी।
संवाददाता — शमीम हुसैन
मुख्य संपादक — अरुण कुमार












Add Comment