Home » खिलाड़ियों को खेल भावना के प्रति समर्पित रहना चाहिए – भाजपा नेत्री,( रागिनी सिंह )
Uncategorized

खिलाड़ियों को खेल भावना के प्रति समर्पित रहना चाहिए – भाजपा नेत्री,( रागिनी सिंह )

फुटबाल टूर्नामेंट में हुए विजेता खिलाड़ियों को भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने ट्राफी दिया और उनके उज्वल भविष्य को लेकर शुभकामनायें दी,

धनबाद — झरिया जीनागोरा काली मंदिर स्थित फूटबॉल ग्राउंड में आजाद क्लब जीनागोरा के तरफ से फूटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।जिसका फाइनल मैच रविवार को खेला गया।वहीँ फाइनल मैच में पेनाल्टी शॉट के द्वारा निर्णय हुआ। जिसमें आजाद सपोर्टिंग क्लब चांदकुइंया ने एनआईसी क्लब आजाद नगर को एक गोल से पराजित कर विजेता बन ट्रॉफी अपने नाम किया जबकि विजेता आजाद सपोर्टिंग क्लब को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को उनके उज्वल भविष्य को लेकर शुभकामनायें भी दिया,

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – (अरुण कुमार )