Home » कोयलाँचल पत्रकार कल्याण समिति का चुनाव फेब्रुअरी माह में होगी पत्रकार बंधु चुनाव की तैयारी में लग जाए — मुख़्तार अहमद ( अध्यक्ष )
Uncategorized

कोयलाँचल पत्रकार कल्याण समिति का चुनाव फेब्रुअरी माह में होगी पत्रकार बंधु चुनाव की तैयारी में लग जाए — मुख़्तार अहमद ( अध्यक्ष )

*कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति की मासिक बैठक के दौरान लिए कई अहम निर्णय*

फरवरी माह में कराई जाएगी समिति का चुनाव – मुख्तार अहमद ( अध्यक्ष )

कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति का मासिक बैठक शालीमार स्थित केन्द्रीय कार्यालय में समिति के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान समिति के संस्थापक मो मुख्तार अहमद उपस्थित हुए। बैठक के दौरान कई अहम मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया, जिसमे सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त किया। बैठक में पत्रकार समिति को सुचारू तरीके से संचालन, कार्यालय की रखरखाव, सदस्यों के हितों की रक्षा, जनवरी माह के अंतिम दिनों में वनभोज तथा फरवरी में समिति का चुनाव कराने को लेकर प्रस्ताव रखा गया। बैठक के दौरान संस्थापक मुख्तार अहमद ने कहा कि फरवरी माह किसी भी दिन चुनाव कराने की घोषणा कर दी जाएगी तथा सभी सदस्यों को चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बाते कही।वहीँ पत्रकारों को अपनी कलम की धार को बनाये रखने की बातें भी कही की सभी पत्रकार बंधु अपनी अंतरात्मा की आवाज़ को केंद्र बिंदु मानकर पत्रकारिता करें जिससे की समाज में पत्रकार भाइयों की खो रही गरिमा पुनः स्थापित हो सके चुकि आपके खबर को आम जनता सच का प्रतिक मानती हैँ तो उसी जनता की भावनाओ को ध्यान में रखते हुए अपनी गरिमा को बचाकर पत्रकारिता करें और समाज और देश में एक मिशाल स्थापित करें वहीँ बैठक में आदित्य सिंह, सीडी मिश्रा, अरुण कुमार, सुनील सिंह, मो रिजवान, रामनारायण राय, सतीश सिंह, समीम हुसैन, सूर्यभान मिस्त्री, दीपक गुप्ता, रविन्द्र प्रसाद, जगत नारायण पाठक, मनोज कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, राजकुमार तांती, पवन कुमार गुप्ता, गुलजार आलम, शंकर झा, कृष्णा चौरसिया, चेतनारायण कुमार, कृष्णदीप विश्वकर्मा, विकास कुमार, शिवनाथ पांडेय, कार्तिक वर्मा, लव कुमार वर्णवाल, सद्दाम हुसैन, सोनू अंसारी, आलम अंसारी आदि कई पत्रकार उपस्तिथ थे।

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment