





कोयलाँचल पत्रकार संघ में होली मिलन समारोह के साथ साथ अरुण कुमार की लिखी हुई पुस्तक – ” कैमरे की तरह जीना सीखें “एवं एक नए न्यूज़ चैनल # धनबाद टाइम्स # का हुआ विमोचन,
शांति तथा भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाये – भूपेंद्र प्रसाद राउत एसडीपीओ सिंदरी
पत्रकारों का दायित्व होता है, समाज की एकता को बनाए रखना – संस्थापक मुख्तार अहमद,
कोयलांचल पत्रकार संघ के केन्द्रीय कार्यालय शालीमार में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें की बतौर मुख्य अतिथि सिंदरी अंचल एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत तथा विशिष्ट अतिथि जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रसाद सिन्हा व कोयलांचल पत्रकार संघ के संस्थापक मुख्तार अहमद उपस्थित हुए। समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह तथा संचालन महामंत्री राहुल मिश्रा तथा स्वागत सत्कार समीम हुसैन ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर तथा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आये सभी पत्रकारों को संघ की तरफ से अंगवस्त्र दिया गया।वहीँ पुलिस पदाधिकारी तथा पत्रकार एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व का बधाई दिये जबकि भजन मंडली के कलाकारों के द्वारा होली के कई गीत प्रस्तुत कर समारोह में सबका मनमोह लिया गया वहीँ इस दौरान सिंदरी एसडीपीओ तथा जोड़ापोखर थाना प्रभारी द्वारा होली के गीत गाकर पत्रकारों का हौसला बढ़ाया गया समारोह के दौरान संघ के सचिव अरुण कुमार के द्वारा लिखी गई पुस्तक @कैमरे की तरह जीना सीखे @ तथा न्यूज़ चैनल %धनबाद टाइम्स % का विमोचन सिंदरी अंचल एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत के द्वारा किया गया। वही समिति तथा संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।वहीँ इस मौके पर मुख्य अतिथि सिंदरी अंचल एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत ने कहा कि होली का पर्व शांति तथा भाईचारे के साथ मनाए और किसी की भावना को आहत ना करे।वहीँ कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक मुख्तार अहमद ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व होता है समाज में एकता को बनाए रखना।जबकि पत्रकार में कोई जातिवाद नही होता, भाईचारे को बढ़ाने के लिए होली मिलन तथा इफ्तार पार्टी जैसा आयोजन संघ द्वारा लगातार की जाती जाई रही है और आगे भी इसी तरह भाईचारे की मिशाल पेस की जायेगी कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सचिव संजय पाण्डेय के अलावा संघ के संरक्षक चंद्र देव मिश्रा, अध्यक्ष सुनील सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य सिंह, महामंत्री राहुल मिश्रा, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह, सह कोषाध्यक्ष काजल राय, अनुशासन समिति अध्यक्ष सतीश कुमार सिन्हा तथा संघ के सदस्यों के अलावा, जिले भर के कई पत्रकार उपस्थित थे,
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment