डिगवाडीह में खतियानी नेता जयराम महतो ने किया चुनावी सभा
झारखंडियों के लिए राज्यसभा का ऑफर को ठुकरा दिया
झरिया । झरिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी
के बीच सीधी टक्कर को त्रिकोणीय संघर्ष बनाने को सोमवार को डिगवाडीह गणेश मैदान में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो जयराम महतो ने पार्टी प्रत्याशी रुस्तम अंसारी के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से अपने अधिकार के लिए कैंची छाप में बटन दबाकर पार्टी को जीतने का अपील किया । रुस्तम अंसारी के अध्यक्षता में आयोजित चुनावी सभा में बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों में जयराम को देखने व सुनने को काफी उत्साह देखा गया ।झरिया कोयलांचल में पहली बार उसकी चुनाव सभा में लोगो की भीड़ को देख गद गद जयराम महतो ने सभा को संबोधित करते हुए झरिया में वर्षों से काबिज एक ही परिवार के लोगों के कब्जे को उखाड़ फेंक लोगो से अपने हक और अधिकार के लिए रुस्तम अंसारी को जिताने की अपील किया है । उन्होंने कहा कि आज तक झरिया में एक ही घराना के लोगों ने पार्टी और चेहरा बदल बदल कर लोगो को मूर्ख बनाकर अपना विकाश करते आया है। उन्होंने कहा झारखंड एक सुंदर राज्य है जहां के कोयला,मिट्टी,बालू,लोहा तो दूर लकड़ी और पत्ता भी बिकता है इसके बाद भी यहां के लोग गरीब है और नौकरी खोजने यूपी बिहार से आए लोगों में लालबाबू जैसे लोगों के पास जाने को मजबूर है ।उन्होंने कहा कि जबतक हम अपनी अधिकार को नहीं समझेंगे तबतक ऐसे लोग हमलोगों को मूर्ख बनाते रहेगा । उन्होंने लोगो से कहा कि जल जमीन और जंगल जब हमर लागो है तो यहां राज भी झारखंडी ही करताई।उन्होंने कहा कि वे 29 वर्ष की उम्र में राजनीति करने नहीं आए हैं। उसे एक बड़ा नेता ने राज्यसभा का ऑफर दिया मगर उसने उसके ऑफर को ठुकराकर उसके ऑफर को पॉकेट में रखकर झारखंडियों को अधिकार दिलाने को संघर्ष कर रहे है। उन्होंने अल्पसंख्यकों से कहा कि वे भाजपा के डर से गठबंधन को वोट मत करे ।वे डर को दिल से खत्म कर उसके पार्टी प्रत्याशी को झरिया से जिताकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का काम करें।उन्होंने कहा कि अगर उसकी सरकार बनी तो झारखंडियों के साथ न्याय होगा तथा रोजगार के लिए पलायन करनेवाले की जगह लुटेरों को भागना पड़ेगा । सभा को अखलाख अंसारी,शेख अब्दुला,बंटी अंसारी,रामप्रसाद सिंह,बनवारी यादव,संजय सिंह,प्रदीप महतो आदि ने भी संबोधित किया है
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य सम्पादक – अरुण कुमार ।












Add Comment