Home » मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलटिक्स में बिना पोलटिकल बैकग्राउंड वाले युवाओं के आने से देश का लोकतंत्र और मजबूत होगा के बातों पर जोर दिया
Uncategorized

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलटिक्स में बिना पोलटिकल बैकग्राउंड वाले युवाओं के आने से देश का लोकतंत्र और मजबूत होगा के बातों पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- परिवारवादी राजनीति नई प्रतिभाओं का दमन करती है,बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड के युवा नेताओं से लोकतंत्र और मजबूत होगा,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात 113 वें एपिसोड में उन्होंने कहा कि परिवारवादी राजनीति नई प्रतिभाओं को दमन करती है। बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले युवाओं का राजनीति में आने से लोकतंत्र और मजबूत होगा।मैंने इस साल लालकिले से बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले एक लाख लोगों को पॉलिटिकल सिस्टम से जुड़ने की बात कही थी। इससे पता चलता हैँ कि हमारे युवा राजनीति में आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन करने की जरूरत है।
परिवारवादी राजनीति के अलावा मोदी ने तिरंगा अभियान, बच्चों में न्यूट्रिशन को लेकर जागरूकता जैसे 5 बड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने IIT मद्रास के पूर्व छात्रों से स्पेस सेक्टर में स्टार्टअप को लेकर भी बात की।PM मोदी ने कहा- इस 23 अगस्त को ही हम सब देशवासियों ने पहला नेशनल स्पेस डे मनाया। पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी हिस्से में शिव-शक्ति पॉइंट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। भारत इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बना।मोदी ने गैलेक्सी-आई स्टार्टअप खड़ा करने वाले IIT मद्रास के स्टूडेंट से भी चर्चा की। स्टूडेंट ने स्टार्टअप शुरू करने की कहानी PM को बताई। स्टूडेंट ने कहा- हम लोग हाईपरलूप प्रोजेक्ट को लेकर एक साथ आए। हमने एक टीम बनाई, जिसका नाम अविष्कार हाईपरलूप रखा गया।
स्टूडेंट ने कहा- इस प्रोजेक्ट को लेकर हम अमेरिका भी गए थे। स्टूडेंट ने बताया कि आने वाले समय में स्पेस सेक्टर को लेकर कई चीजें होने वाली हैं। अगले साल हम अपना सैटेलाइट स्पेस में भेजेंगे। इसमें हमारे स्टार्टअप ने भी कुछ काम किया है।हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा’ अभियान सफल रहा। देश के कोने-कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आईं। घरों, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में हमने तिरंगा देखा। इस अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा। यही ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत’ को दर्शाता है।

मुख्य संपादक – (अरुण कुमार )