धनबाद —- मुनीडीह में हुए गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी राहुल मंडल की हुई गिरफ़्तारी, पुलिस ने प्रेस ब्रीफ कर दी जानकारी,
तारीख 27 सितंबर को मुनीडीह ओपी क्षेत्र में इंदु माइनिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट गोपाल कृष्ण रेड्डी पर हुई गोली कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल कुमार मंडल को मुनीडीह क्षेत्र से गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया है।पत्रकारों को घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी ने अपने कुछ लोगों को कंपनी में नौकरी दिलवाने और रंगदारी वसूलने के इरादे से घटना को अंजाम दिया था।वहीँ पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है।जबकि प्रारंभिक जांच में रेड्डी के ड्राइवर संजय कुमार राय की भी संलिप्तता पाई गई थी, जिसे पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
ज्ञात हो कि गोपाल रेड्डी को मंदिर से लौटते समय गोली मारी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।वहीँ मुख्य रूप से छापेमारी दल में डीएसपी नौशाद आलम, सर्किल इंस्पेक्टर जयप्रकाश महतो, पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन, मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी , भागाबांध ओपी प्रभारी धर्मराज कुमार व पुलिस के कई बड़े अधिकारी शामिल थे।
संवाददाता — जैनुल आब्दीन
मुख्य संपादक — अरुण कुमार












Add Comment