Home » नारी शक्ति समिति की कई महिलाएं आज भाजपा में शामिल हुई रागिनी सिंह की ओर से स्वागत किया गया
Uncategorized

नारी शक्ति समिति की कई महिलाएं आज भाजपा में शामिल हुई रागिनी सिंह की ओर से स्वागत किया गया

झरिया । झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में झरिया विधानसभा क्षेत्र के लोदना मंडल अंतर्गत घनुआडीह से आज सैकड़ों की संख्या में श्रीमती सुमन चौहान के नेतृत्व में नारी शक्ति माता बहनों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह तथा भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा में शामिल हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने भाजपा का पट्टा पहनाकर सभी का संघ में स्वागत व अभिनंदन किया। वही इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने नारी शक्ति का विवरण दे सभी महिला कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। शामिल होने वालो में श्रीमती अनिता देवी, श्रीमती फूलो देवी, श्रीमती पंचा देवी, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती संजू देवी, श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती उर्मिला देवी, श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती काजल देवी, श्रीमती कंचन देवी, श्रीमती पूनम देवी, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती सरिता देवी आदि मौजूद रही।

संवाददाता – शाहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment