*न्यू एंजेल्स होम स्कूल के बच्चों ने सीआईएसएफ के जवानों को बांधी राखी*
झरिया । न्यू एंजेल्स होम स्कूल डिगवाडीह में भाई बहन के पवित्र त्यौहार के मौके पर राखी प्रतियोगिता रखी गई, जिसमे कक्षा एक से दशमी तक के विद्यार्थीयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों को राखी का चित्र, राखी थाल और अपने हाथों से राखी बनाना था। इन राखियों को लेकर 10 बच्चियों ने जियलगोरा स्थित सीआईएसफ कैंप जाकर जवानों को अपने हाथों से राखी बांधी और देश तथा अपनी सभी बहनों की रक्षा करने के लिए जवानों से अपील की I जवानों ने सभी बच्चों का देशप्रेम और अपने प्रति स्नेह देख खुश होकर सभी को उपहार दिए। स्कूल के निदेशक मो परवेज अख्तर और प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने देशवासियों को राखी के शुभ मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी I इस दौरान बिंदु, किट्टू, डॉली, मंताशा, रिफा, सालोनी, श्रिस्ति, प्रिया, अंशिका, आफरीन, जिज्ञासा, सुमित और संजीव की मुख्य भूमिका रही I
संवाददाता – शमीम हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment