*न्यू किड्स गार्डन स्कूल द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय नीरज सिंह मेमोरियल खेल महोत्सव का समापन*
जोड़ापोखर । न्यू किड्स गार्डन विद्यालय द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय नीरज सिंह मेमोरियल खेल महोत्सव का समापन शनिवार को टाटा स्टेडियम में किया गया। खेल महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न वर्ग के 1 से 10 तक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । छात्र-छात्राओं को चार वर्गों में विभाजित किया गया। ग्रुप टु में वर्ग 1, 2 और 3 के बच्चे, ग्रुप 3 में वर्ग 4 और 5 के बच्चे, ग्रुप 4 में 6, 7 और 8 के बच्चे और ग्रुप 5 में वर्ग 9 और 10 के बच्चों को शामिल किया गया।
इस दौरान प्राचार्य विजय कुमार दुबे ने सभी प्रतिभागियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने निर्णायक मंडली को इस खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए धन्यवाद दिया । प्राचार्य ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को इस तरह कर खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पूरे ब्लॉक लेवल पर करने के लिए धन्यवाद दिया। निर्णायक मंडली में शंभू नाथ गुप्ता, सतपाल सिंह, चंदन चक्रवर्ती,, कंचन कुमारी, सीमा सिंह और सुल्ताना इत्यादि शामिल थे।
100 मीटर रेस में ग्रुप 3 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान वर्षा कुमारी क्लास 5, द्वितीय स्थान पूनम कुमारी, क्लास 4 और तृतीय स्थान सुमन कुमारी क्लास 4 को प्राप्त हुआ। वही 100 मीटर बालक वर्ग में विश्वजीत क्लास 5 को प्रथम, रितिक गुप्ता क्लास 4 को द्वितीय और अमन यादव क्लास 4 को तृतीय स्थान मिला। बालक वर्ग ग्रुप 4 में क्लास 8 के सम्राट बावरी प्रथम क्लास 7 के अनमोल गुप्ता सेकंड और क्लास 8 के समीर थर्ड स्थान पर रहे।
वर्ग 5 में 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान विवेक यादव क्लास 10, द्वितीय स्थान बादल कुमार क्लास 10 और तृतीय स्थान सौरभ कुमार क्लास 10 को मिला। बालिका वर्ग में क्लास 7 की रिया गुप्ता फर्स्ट, क्लास सिक्स की हर्षिता सेकंड और क्लास सिक्स की माधवी थर्ड स्थान पर रही। बालिकाओं के वर्ग पांच में प्रथम स्थान, क्लास नौ के नैना कुमारी को मिला। वहीं द्वितीय स्थान पर क्लास 9 की ही सुनैना कुमारी रही और तृतीय स्थान क्लास 8 की विद्या ने प्राप्त किया। कबड्डी के प्रतियोगिता ग्रुप 3 के बालिका वर्ग में वंशिका ग्रुप और वर्षा ग्रुप के बालिकाओं में हुआ। ग्रुप सी के बालिका वर्ग में वर्षा ने जीत हासिल किया। बालक वर्ग ग्रुप सी में मुकाबला में विश्वजीत की टीम ने विजय हासिल की। ग्रुप सी में बालिका वर्ग में मुकाबला सुनैना और इशिका के टीम में हुआ। इस मुकाबले में इसीका की टीम ने जीत हासिल की। ग्रुप डी के बालक वर्ग का मुकाबला बहुत ही रोमांचक और कठिन रहा जिसमें विवेक प्रसाद की टीम और हिमांशु की टीम के बीच मुकाबला हुआ। दो हाफ के बाद हिमांशु की टीम ने जीत हासिल की। योग प्रतियोगिता में ग्रुप थर्ड में प्रथम स्थान पर कृष्ण क्लास 4 द्वितीय स्थान पर राजीव क्लास 4 और तृतीय स्थान पर रंजन क्लास 4 के बच्चे आए। बालिका वर्ग में क्लास 4 की सोनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप 4 में आरती साहू क्लास 7 ने प्रथम स्थान आरती यादव क्लास 7 को द्वितीय स्थान और पूजा साव क्लास 7 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार 












Add Comment