Home » न्यू लिटिल फ्लॉवर स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
Uncategorized

न्यू लिटिल फ्लॉवर स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

*न्यू लिटिल फ्लावर स्कूल में 76वा वें गणतंत्र दिवस मनाया गया*

झरिया । न्यू लिटिल फ्लावर स्कूल हेटलीबाँध में वि‌द्यालय की प्राचार्या श्रीमती राखी सिंह के नेतृत्व में देश का 76 वाँ गणतंत्र हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झंडोत्तोलन मुख्य अतिथि आदर्श श्रमिक उच्च विद्‌यालय गोलकडीह ओपेन कास्ट प्रोजेक्ट पूर्व प्रधानाध्‌यापक शिवकुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र तथा छात्राओं के द्वारा परेड निकाला गया। स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा भाषण के अलावा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। मुख्य अतिथि ने कहा बच्चों को देश प्रथम, बाद में सब कुछ की भावना को जागृत करने की प्रेरणा देते हुए सही दिशा में पढ़ाई करने की सलाह दी। प्राचार्या श्रीमती राखी सिंह ने बच्चों को देश के योग्य नागरिक बनने की सलाह दी। इस इस दौरान कार्यक्रम विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

संवाददाता – साहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार