*मुहल्ले के पास ओबी डंपिंग करने का ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध*
झरिया । भूलन बरारी क्षेत्र के लंका नगरी मुहल्ले के पास सुशी आउटसोर्सिंग परियोजना की मालवा का डंपिंग किए जाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के शाखा अध्यक्ष गोपी ठाकुर एवं सचिव चंदन रविदास के नेतृत्व में ओबी डंपिंग स्थल पर प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद प्रेस वार्ता कर कहा कि देश में आजादी से पहले से लोग लंका नगरी में रहते आ रहे है। इस मुहल्ले में अधिकांश लोग गरीब, दलित पिछड़ा वर्ग के लोग झुग्गी झोपड़ी में रह रहे है। प्रबंधन आउटसोर्सिंग के मलवे को जबरन उसके मुहल्ले के पास गिराकर पहाड़ बना दिया है। ओबी डंपिंग के कारण लोगों का आवागमन का रास्ता को बंद के दिया गया है। प्रदूषण से लोगो का जीना दुश्वार हो गया है। आउटसोर्सिंग परियोजना से बरारी एक नंबर, छाता धौड़ा, बाजार धौड़ा, बूढ़ी बांध, लंका नगरी आदि मुहल्ले प्रभावित है। लोगो ने कहा कि प्रबंधन लंका नगरी सहित अन्य मोहल्लों के लोगो को जबरन विस्थापन कराने को ग्रामीणों को तरह तरह के हथकंडे अपनाकर परेशान कर रही है। प्रबंधन को अगर लोगो का विस्थापन करना जरूरी है तो मुहल्ले के लोगों को झोपडी ही बनाकर पानी बिजली सड़क सहित अन्य मौलिक सुविधाओं के साथ सभी को एक साथ झरिया विधानसभा क्षेत्र में बसाए। ग्रामीणों ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा वे हठधर्मिता को छोड़कर वार्ता कर समस्या का समाधान करें नहीं तो बाध्य होकर परियोजना का काम रोक दिया जाएगा। मौके पर उर्मिला देवी, अनिता कुमारी, रानी कुमारी, सुरेश रविदास, प्रेम नोनिया, मधु बाउरी, जागृति देवी, लक्ष्मण यादव आदि थे।
संवाददाता — शमीम हुसैन
मुख्य संपादक — अरुण कुमार












Add Comment