Home » फिर दहेज़ की बली चढ़ी एक लड़की
Uncategorized

फिर दहेज़ की बली चढ़ी एक लड़की

जोड़ापोखर – बरारी शराफतपुर निवासी मोहम्मद जसीम अंसारी की 19 वर्षीय पुत्री रोजी परवीन की शादी इसी वर्ष फरवरी में बसंतपुर सिसवा,जिला बगहा निवासी मोहम्मद शाहिद आलम से हुई थी।
शादी के उपरांत लड़की के पति तथा उसके ससुराल पक्ष ने रोजी प्रवीण को दिनांक 19/06/2024 को बर्बरता पूर्वक हत्या का जमीन में गाड़ दिया था।
लड़की के मायके वालों का बेटी से मोबाइल पर संपर्क नहीं के कारण किसी अनहोनी के अंदेशा में उसके ससुराल बगहा बिहार अवस्थित लड़के वालों के घर गए। लड़की के परिजनों ने विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को बेटी के लापता होने की जानकारी साझा करते हुए आवश्यक मदद को गुहार लगाई। तत्पश्चात लड़की के घर वालों ने उक्त मामला चौतरवा थाना में दर्ज कराया।
वहीँ झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बगहा प्रशासन की सहायता से 7 दिनों के बाद लड़की के लाश बरामद करवाई जिसे पोस्टमार्टम उपरांत माननीय विधायक के सहयोग से लड़की के परिवार वाले बेटी की लाश को बरारी लेकर आज दिनांक 27 जून के देर रात पहुंचे।
इस घटना से पूरा गांव तथा परिवार सदमे में है, लड़की का शव बिहार से धनबाद लाने के लिए परिवार वालों ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से आर्थिक सहयोग मांगी और विधायक जी ने बिहार के बगहा से मृत लड़की का शव लाने के लिए भरपूर सहयोग किया। आज शुक्रवार सुबह बरारी जेलगोरा कब्रिस्तान 5:00 बजे लड़की की लाश को ग्रामीणों ने नम आंखों से मिट्टी मंजिल की वहीँ मृतक के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल था

मुख्य संपादक – ( अरुण कुमार )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment