Home » पुटकी बलिहारी क्षेत्र में बी सी सी एल का प्रथम ” कोल नीर प्रोजेक्ट ” होगा शुरू
Uncategorized

पुटकी बलिहारी क्षेत्र में बी सी सी एल का प्रथम ” कोल नीर प्रोजेक्ट ” होगा शुरू

बीसीसीएल का पहला ‘कोल नीर प्रोजेक्ट’ जल्द होगा शुरू

पुटकी : पुटकी-बलिहारी क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए जा रहे बीसीसीएल के पहले ‘कोल नीर प्रोजेक्ट’ का शुक्रवार को बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन बॉटलिंग प्लांट का जायजा लेकर अधिकारियों से परियोजना की प्रगति एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उनके साथ निदेशक (तकनीकी, योजना एवं परियोजना) संजय सिंह तथा निदेशक (वित्त) राजेश कुमार भी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि प्लांट का उद्घाटन अगले एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। इस परियोजना के तहत भूमिगत खदानों के पानी को अत्याधुनिक आरओ तकनीक से शुद्ध कर 250 मिलीलीटर, 500 मिलीलीटर एवं एक लीटर की बोतलों में पैक किया जाएगा। सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोल इंडिया के अंतर्गत यह अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है। प्रारंभिक चरण में इसका उपयोग बीसीसीएल के विभिन्न कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना संसाधनों के बेहतर उपयोग और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

संवाददाता — पंकज कुमार शर्मा

मुख्य संपादक — अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment