Home » श्री श्री हनुमान जयंती सह रामनवमी महोत्सव का हुआ समापन
Uncategorized

श्री श्री हनुमान जयंती सह रामनवमी महोत्सव का हुआ समापन

श्री श्री हनुमान जयंती सह रामनवमी महोत्सव का समापन आज खिचड़ी महाभोग प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ वहीँ ज्ञात हो कि यह महोत्सव कुल चार दिन का था जिसमें कलश यात्रा के साथ साथ प्रवचन एवं सुर संगीत सम्राट शशि सिंह स्वयं अपने भजन मण्डली के साथ इस रंगारंग महोत्सव में चार चाँद लगाने का काम किए जबकि भाजपा की नेत्री रागिनी सिंह भी इस रामनवमी महोत्सव की गवाह बनी , वहीँ प्रवचन की मुख्य बागडोर श्री श्री आंनद स्वामी जी ने सार्थक पुर्वक संभाला और उन्होंने लगातार दो दिनों तक अपने मुख वाणी से श्री राम के भक्तों को प्रवचन सुनाया वहीँ कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार अरिंजय गिरी ( बाबा ) स्वयं अपनी धर्मपत्नी के साथ पूरी पूजन विधि को विधिवत रूप से निभाया और श्री राम के श्री चरणों में शीश झुकाया जबकि बोर्रागढ़ नवयुवक संघ की कमिटी इस पुरे आयोजन को विधिवत संभाला और सच में नवयुवक संघ बधाई के पात्र हैँ कि उन्होंने रामनवमी महोत्सव को पूरी सिद्द्त के साथ अपना तन मन अर्पित किया हमारा मंडे मॉर्निंग न्यूज़ नेटवर्क एवं धनबाद टाइम्स सभी भक्तों को नमन करता हैँ और आशा करता हैँ कि आगे भी इस तरह का कार्यक्रम बोर्रागढ़ नवयुवक संघ करे जिससे की समाज के सभी वर्ग सदा सुखी और संतुष्ट रह सके,

श्रीकांत कुमार

मुख्य संपादक ( अरुण कुमार )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment