Home » ट्रक के खलासी ने लगाई फांसी
Uncategorized

ट्रक के खलासी ने लगाई फांसी

कतरास के बाघमारा में खलासी ने लगाई फांसी,

धनबाद – कतरास के बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप रहने वाला सत्येन्द्र गोस्वामी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास थी वहीँ वह ट्रक में खलासी का काम करता था। परिजनों को शनिवार सुबह घटना के बारे में पता चला। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को धनबाद भेज दिया। मृतक के बड़े भाई बजरंगी गोस्वामी ने बताया कि सत्येंद्र मां के साथ अलग कमरा में रहता था। फिलहाल मां यहां पर नही है। रात को सत्येंद्र अपने झोपड़ी नुमा घर के कमरा का दरवाज़ा सटा कर सो गया। आज सुबह लगभग सात बजे के बाद मेरी पत्नी ने बच्चों को कहा की देखो चाचा अभी तक सोया हुआ है या घर में नही है। बच्चों ने आकर बताया की चाचा लटका हुआ है। तब हमलोग जाकर देखें तो पता चला की फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।जबकि मृतक अविवाहित था वहीँ पुलिस पुरे मामले को लेकर आगे अपनी अनुसन्धान में जुट गई हैँ

मुख्य संपादक – (अरुण कुमार )