फुसबंगला में वीर अब्दुल हमीद का शहादात दिवस मनाया गया
जोड़ापोखर । फुसबंगला स्थित आशीर्वाद भवन में रविवार को वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन की ओर से परमवीर चक्र से सम्मानित अब्दुल हमीद का 59वा शहादत दिवस मनाया गया । समारोह की शुभारंभ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती, प्रदेश अध्यक्ष शाहिद अंसारी, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शहजादी खातून, जिला अध्यक्ष शमीम शाह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर तथा बलिदानी अब्दुल हमीद के तस्वीर पर माल्यार्पण एवम पुष्पांजलि अर्पित कर किया । समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शमीम शाह और संचालन मो कलाम ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अली इमाम भारती ने कहा की पाकिस्तान के साथ हुईं युद्ध में अब्दुल हमीद ने अपनी जान की बाजी लगाकर पाकिस्तानी टैंको को नष्ट कर भारत की गौरव को बढ़ाया है । उन्होंने कहा की हर देशवासियों के लिए उसका पहला कर्तव्य देश की रक्षा व सुरक्षा के लिए समर्पित रहना है। हर लोगों का यह दायित्व है की वे देश के लिए दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे, और दुश्मन को जवाब देते समय ये ना देखें की उसके सामने का दुश्मन अपना है या पराया तभी हमसब देश भक्त कहलाएंगे । उन्होंने बलिदानी वीर अब्दुल हमीद के बारे में कहा की उन्होंने जात पात अपनापन को भूलकर देश के लिए बलिदानी हुए,चूंकि सेना के जवान किसी जाति धर्म भाषा के नहीं बल्कि वह पूरे देश के लिए होते हैं। मौके पर फॉउंडेशम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के एल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष शाहिद अंसारी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शहजादी खातून, मो शाहिद,झामुमो नेता सपन बनर्जी ,ममता देवी, केशर जहाँ, शबनम प्रवीण, रीता कुमारी , गायत्री देवी आदि थे ।
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment