आजकल सर्दियों में खाना जल्दी ठंडा होने की शिकायत सभी लोगों रहती है. हर कोई ऑफिस- स्कूल में या सफर के दौरान गर्म खाना पसंद करता है. ऐसे में हर जगह आपको माइक्रोवेव मिले ये जरूरी नहीं है लेकिन इसके लिए आपको इतनी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको ऐसे लंच बॉक्स के बारे में बताएंगे जिसमें आपको खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपका टिफिन ही आपका पूरा खाना गर्म कर देगा और आपको गर्मागर्म खाना भी खाने को मिल जाएगा.
Electric Lunch Box क्या है और कैसे काम करता है?
इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स को आप कंही भी अपने साथ लेकर जा सकते हैं. स्कूल-ऑफिस से लेकर सफर को दौरान भी कैरी कर सकते हैं. इनका साइज और डिजाइन दोनों नॉर्मल टिफिन जैसा ही होता है. इन टिफिन में आपको एक वायर मिलता है जिसे प्लगइन करने के बाद ये आपका खाना गर्म कर सकता है. ये लंच बॉक्स आपको ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं. यहां हम आपको सस्ते और डिस्काउंट पर मिलने वाले इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स के बारे में बताएंगे.
Jaypee Plus Electric Lunch Box
इस इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स में आपको 3 कंटेनर मिलते हैं, जिनमें आप खाना घर से डालकर ले जा सकते हैं और गर्म भी कर सकते हैं. वैसे तो इस बॉक्स की ओरिजनल कीमत 1,495 रुपये है लेकिन आप इसे 30 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 1,047 रुपये में खरीद सकते हैं.












Add Comment