
धनबाद — भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजन सामग्रियों का वितरण किया,
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धनबाद समेत पुरे कोयलांचल में खुशी की मानो लहर मची हुई है.पुरे धनबाद के मंदिरों को सजाने की तैयारी हो रही है. लोगों के बीच दीपक बांटे जा रहे हैं. भगवा झंडों से पूरा शहर को पाटने की तैयारी चल रही है. 22 जनवरी को इन दीयों से पूरा कोयलांचल देव दीपावली की तरह जगमगा उठेगा. कई जगह भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा.वहीँ आज इस मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बिहार बिल्डिंग स्थित पार्टी कार्यालय में पूजन सामग्रियों का वितरण किया.मौके पर उन्होंने कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन कोयलांचल में दीपावली जैसा माहौल रहेगा. मंदिरों में जलाने के लिए दीपक और मोमबत्ती के पैकेट भेंट किए जा रहे हैं. इसके अलावा भगवा ध्वज भी भेंट किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम किसी वर्ग विशेष के नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज के दिव्य देव की तरह हैं उन्हें किसी वर्ग, पंथ अथवा धर्म विशेष की नजर से देखना हम सबकी भूल होगी इस मौके पर झरिया में रामजुलुस का एक भव्य शोभा कलश यात्रा निकाला गया जिसमें की मुख्य रूप से महिलाओं ने अपने सर पर शोभा कलश लेकर पुरे झरिया में प्रभात फेरी निकाली, आज पूरा का पूरा धनबाद समेत झरिया श्री राम नाम के गूंज से भाव विभोर हो रहा हैँ,
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment