Home » ‘वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं’, पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला
क्राइम ब्रेकिंग न्यूज़

‘वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं’, पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बाद अब उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि है बीजेपी और उसके सहयोगी अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं।
दरअसल, एक पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना से गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है और सरकार पर साजिश के तहत पप्पू यादव को गिरफ्तार कराने के आरोप लगा रही है।
राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी ने भी इस मामले को लेकर पप्पू यादव के समर्थन में उतर आईं हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक – सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?