Home » धनबाद एडीएम ने किया अतिसंवेदनशील बूथों का निरिक्षण
सेलिब्रिटी

धनबाद एडीएम ने किया अतिसंवेदनशील बूथों का निरिक्षण

*एडीएम ने किया अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण, पुलिस को दिए कई निर्देश*

जोड़ापोखर । झारखण्ड विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर धनबाद जिला प्रशासन लगातार सभी विधानसभा का भ्रमण कर रहे है। चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्थानीय पुलिस को कई दिशा निर्देश दिए गए है। इसी के तहत आज एडीएम सह आरओ पियूष सिन्हा ने जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के रमजानपुर बूथ संख्या 165, 166, 167, 168 का जायजा लिया। यह क्षेत्र का अतिसंवेदनशील बूथों में से एक है। यहाँ प्रत्येक चुनाव में मतदाताओ के बीच तनाव व्याप्त रहता है। एडीएम ने जोड़ापोखर पुलिस को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर कई निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सह आरओ पियूष सिन्हा, बलियापुर सीओ सह एआरओ प्रवीण कुमार, सम्राट चौधरी, जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा मौजूद रहे।

संवाददाता – साहिल हुसैन

मुख्य संपादक – अरुण कुमार