डीसी के निर्देश पर शालीमार में मुख्य सड़क से रोपवे का ब्रिज हटाया गया
झरिया । झरिया सिंदरी मुख्यमार्ग की चौड़ीकरण में बाधक बनी शालीमार फुसबंगला में बंद पड़ी बीसीसीएल का रोपवे ब्रिज को भौंरा क्षेत्रीय प्रबंधन ने डीसी के निर्देश के बाद बुधवार की अहले सुबह हटा दिया गया है। हालांकि ओभरब्रिज को काटकर हटाने की प्रक्रिया में झरिया सिंदरी मुख्यमार्ग लगभग दो घन्टे तक बंद कर दी गई जिसके चलते लोगो को आवागमन करने में भारी परेशानियो का सामना करना पड़ा है। मालूम हो कि रोपवे का कार्य वर्षों पहले बंद हो जाने के बाद इन दिनों रोपवे के लाखों की लोहा पर चोरों की टेढ़ी निगाहें है। साथ ही रोपवे की कई टावरों के भीड़भाड़ इलाके में होने के चलते लोगों को हमेशा जानमाल की खतरा बनी रहती है। इसी संदर्भ में जिला प्रशासन की ओर से झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण करने की योजना प्राक्कलित है, लेकिन शालीमार एवं नूनूडीह में मुख्य सड़क पर रोपवे का ओभरब्रिज होने के चलते सड़क चौड़ीकरण में संभावित परेशानियों को देखते हुए उपयुक्त ने बीसीसीएल प्रबंधन को उक्त ओभर ब्रिज को अविलंब हटाने का निर्देश दिया है। इसी आलोक में बुधवार को भौंरा प्रबंधन ने ठेकेदार के जरिए शालीमार में जोरापोखर पुलिस और सीआईएसएफ के सहयोग से सुबह में ओभर ब्रिज को गैस कटर से काटकर हटाया गया है।
संवाददाता —- शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक —- अरुण कुमार












Add Comment