झरिया —- बीसीसीएल पीबी एरिया के होरिलाडीह कोलियरी मे कार्यरत मुन्ना गोप उर्फ ( मुन्ना यादव) द्वारा माडा पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन कर पैसा उगाही करने व सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने के साथ- साथ क्षेत्र में हुए जल संकट उत्पन्न होने की शिकायत मुख्य सतर्कता अधिकारी, केन्द्रीय सतर्कता आयोग से होरिलाडीह निवासी समाजसेवक शशी सिह ने किया है।वहीँ उन्होंने आलाधिकारीयों से बीसीसीएल की होरलाडीह परियोजना में हो रहे गंभीर भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों का आरोप लगाया है।शिकायत का विवरण निम्नलिखित है:
होरलाडीह परियोजना में कार्यरत पंप ऑपरेटर, मुन्ना गोप ( मुन्ना यादव), अपने पदीय कर्तव्य का दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से पानी की मुख्य पाइपलाइन से घरों को अनधिकृत कनेक्शन करके दिया है।वहीँ इस अवैध कार्य के बदले वह घरवालों से रिश्वत के रुप में मोटी रकम वसुली करता हैँ जो कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (Prevention of Corruption Act, 1988) की धारा 7 (लोक सेवक द्वारा अवैध परितोषण प्राप्त करना) का स्पष्ट उल्लंघन है।
आरोपी पंप ऑपरेटर का यह कृत्य भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात) और धारा 420 (धोखाधड़ी) के अंतर्गत आता है, क्योंकि वह अपने पद का उपयोग अनुचित लाभ कमाने के लिए कर रहा है।
इस गैर-कानूनी गतिविधि के कारण कॉलोनी में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और होरलाडीह क्षेत्र के तमाम निवासी एक माह से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।
इस संबंध में, स्थानीय निवासियों द्वारा होरलाडीह कोलयरी के परियोजना पदाधिकारी को दिनांक 16/06/2026 को लिखित शिकायत दी गई थी (प्रति संलग्न “1000143632.jpg”), किंतु अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी का यह कहना कि “कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता”, उसके आपराधिक कृत्य की पुष्टि करता है। जबकि इस पुरे गंभीर मामले को लेकर श्री सिंह ने मांग किया है कि इस गंभीर भ्रष्टाचार और जल संकट के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जांच कर एफआईआर दर्ज करने और आरोपी पंप ऑपरेटर को तत्काल निलंबित करने का कार्य किया जायॆ जिससे की इस भ्र्ष्टाचार पर अंकुश लग सके और क्षेत्र की तमाम जनता को उचित रूप से पानी की आपूर्ति हो सके
समाजसेवी शशि सिंह ने पानी की अवैध कनेक्शन को लेकर होरलाडीह प्रबंधन से लिखित शिकायत की











Add Comment