भारतीय स्टेट बैंक धुमधाम से मनाया 71वां मनाया वार्षिकोत्सव
झरिया। 23270 शाखाओं में एक साथ धुमधाम से भारतीय स्टेट बैंक ने मनाया 71 वां वार्षिकोत्सव। इस अवसर पर मुम्बई स्थित मुख्यालय सहित सभी शाखाओं को बॆलून व पुष्प से सजाया गया था। साथ ग्राहकों के बीच टाफी वितरण किया गया । इस दौरान झरिया बजार शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार ने केक काट कर बैंक का जन्म दिवस मनाया । साथ ही बैंक में आने वाले सभी ग्राहकों के बीच टाफी विरतण कर खुशियाँ का इजहार की। इस दौरान प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि सन् 1921 में तीन बैंक क्रमशः बैंक आफ कलकत्ता, बैंक आफ मद्रास व बैंक आफ मुम्बई को मिला कर संचालित इम्पीरियल बैंक आफ इन्डिया का राष्ट्रीयकृत कर 1 जुलाई 1955 को भारतीय स्टेट बैंक का स्थापना किया गया । जिसका मुख्यालय महाराष्ट्र मुम्बई में स्थापित है। इस के बाद से 23270 करीब शाखाएं व 63580 एटीएम एसबीआई का संचालित है। इसके अलावे विदेशों में करीब 241 कार्यालय शाखा का संचालन किया जाता है। यह सफलता ग्राहकों की सुविधा एव अधिकतर व्यवसाय से एसबीआई कुशल नेतृत्व से हासिल की। श्री कुमार ने बताया कि एसबीआई परिवार का ग्राहक सुविधा पहुचाना ही एक मात्र अभियान है। जोकि लाखों कुशल कर्मी एव सच्चे नेतृत्व से ही मिला। मौके पर क्षेत्र प्रबंधक दिनेश कुमार, सेवा प्रबंधक रंजन सरकार, विजय श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, रौनीत कुमार, अमल कुमार मंडल, प्रीति कुमारी आदि ने ग्राहकों के साथ खुशी का इजहार किया ।
भारतीय स्टेट बैंक ने अपना 71वा वर्षगांठ धूमधाम से मनाया











Add Comment