Home » भागाबांध थाना क्षेत्र में पुलिस टीम और प्रिंस खान के गिरोह के बीच हुई भिड़ंत में तीन अपराधी हुए घायल
क्राइम

भागाबांध थाना क्षेत्र में पुलिस टीम और प्रिंस खान के गिरोह के बीच हुई भिड़ंत में तीन अपराधी हुए घायल

धनबाद —– भागाबांध ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में तीन हुए घायल,

धनबाद — भागाबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत केंदुआडीह बस्ती के बंद चानक के नजदीक हुई जंगल में सोमवार की अहले सुबह पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस और अपराधियों के बीच हुई फायरिंग में गैंग के तीन अपराधी के घायल होने की सुचना मिल रही हैँ वहीँ जिसमें घायलों की पहचान पलामू निवासी अमन सिंह उर्फ कुबेर, धनबाद निवासी अफजल अमन और करकेद निवासी विक्की डोम के रूप में हुई है, भागने के दौरान दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि एक का पैर टूट गया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जबकि मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की गोली से पुलिस की एक वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक जिंदा बम, कारतूस, मोबाइल समेत कई संदिग्ध सामान को बरामद किया है।
घटना के बाद फोरेंसिक टीम, डीवीसी टीम और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर बरामद बम और अन्य सामग्री की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस को तीन अन्य अपराधियों के भागने की भी सूचना है, जिनकी तलाश में छापेमारी अभियान जारी है।वहीँ धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि रांची में हाल ही में हुई फायरिंग मामले के अनुसंधान के क्रम में रांची पुलिस की टीम धनबाद आई थी और लोकल पुलिस के सहयोग से चलाए गए ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई। प्रारंभिक जांच में सभी घायल अपराधियों का संबंध प्रिंस खान गिरोह से बताया जा रहा है वहीँ पुलिस की टीम की ओर से पुरे मामले को लेकर अनुसन्धान जारी हैँ

संवाददाता —- जैनुल आब्दीन

मुख्य संपादक —- अरुण कुमार