धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर एप्रोच सड़क किनारे फुटपाथ पर सब्जी दुकान लगानेवाले दुकानदारों की समस्या को लेकर आज भाजपा की नेत्री रागिनी सिंह धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौपा,
धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर एप्रोच सड़क किनारे फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगानेवाले सब्जी विक्रेताओं को रेलवे द्वारा हटाये जाने के बाद से सभी विक्रेताओं के समक्ष रोजी – रोटी की घोर समस्या उत्पन्न हो गई है.इन्हीं सब्जी विक्रेताओं ने रागिनी सिंह से इस मामले में पहल कर न्याय दिलाने का आग्रह किया था जिसके पश्चात आज रागिनी सिंह फुटपाथ दुकानदारों की समस्या लेकर डीआरएम से मिली एवं सब्जी विक्रेताओं को बसाने हेतु एक ज्ञापन सौपा व एक वैकल्पिक रास्ता निकालने का आग्रह भी धनबाद डी आर एम से किया. वहीँ इस मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि धनबाद रेलवे के डी आर एम के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है और उन्होंने अपने स्तर से मदद करने की बात भी कही हैँ वहीँ इस मुलाक़ात के समय सभी फुटपाथ दुकानदार भी धनबाद के डी आर एम कार्यालय पहुंचे थे जबकि भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी अपने कई भाजपा के कार्यकर्त्ताओ के साथ डी आर एम ऑफिस पहुँची थी,
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment