Home » भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने किया नामांकन
सेलिब्रिटी

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने किया नामांकन

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा से किया नामांकन,

हजारों समर्थक के साथ पहुंची नामांकन करने पेलोडर पर चढ़कर हुई फूल की वर्षा,

दिन में दिखा आतिशबाजी’ कुंती देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य रहे मौजूद,

झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह ने सोमवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ धनबाद समाहरणालय पहुंचकर किया नामांकन वहीँ नॉमिनेशन करने के बाद उन्होंने कार्यालय परिसर से बाहर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं के बीच जो उत्साह दिख रहा है उससे यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है.जबकि चुनाव में मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में मुद्दे ही मुद्दे हैं. उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार में विकास का कोई काम नहीं हुआ है. इस कारण जनता मूड बना चुकी और कमर कस चुकी है कि इस भ्रष्टचारी सरकार को उखाड़ फेंकना हैँ वहीँ इस नामांकन के कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे,

संवाददाता – अवधेश कुमार

मुख्य संपादक – अरुण कुमार