*माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवंशी चेतना मंच सह राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी जी के नेतृत्व में बिहार निवास दिल्ली में,दिल्ली एनसीआर में संगठन विस्तार एवं भूमि खरीद भवन निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बैठक संपन्न!!*
*दिल्ली* दिनांक 29:01:2025 दिन बुधवार,बिहार निवास में चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में,राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष सिंह चंद्रवंशी एवं बिहार प्रदेश के महामंत्री पप्पू सिंह चंद्रवंशी के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमें,निम्नलिखित विषयों पर
विस्तारपुर्वक चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
1. दिल्ली एनसीआर में संगठन का अबिलंव विस्तार
2. चंद्रवंशी समाज में राजनीतिक चेतना जगा कर राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना।
3. दिल्ली प्रदेश के अंतर्गत भूमि खरीद एवं भवन निर्माण
4. दिल्ली प्रदेश में सम्मेलन को सफल बनाकर अपनी राजनीतिक शक्ति का एहसास करना और अपनी दावेदारी पेश करना
5. चंद्रवंशी समाज को एकजुट करना
6. चंद्रवंशी समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य,स्वावलंबन,उद्योग, व्यापार के लिए प्रेरित कर उन्हें अपेक्षित सहयोग करना।
माननीय सांसद महोदय का विशेष शिक्षा के ऊपर बल दिया उन्होंने साफ तौर पर कहा कि शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है,इसलिए समाज में शिक्षा का व्यापक प्रचार व प्रसार हो और सभी लोग अपने-अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित कर उन्हें शिक्षित करें।
*उन्होंने साथ ही साथ ही यह दोहराया कि ज्ञान के लिए पढ़ो और अधिकार के लिए लड़ो और समाज में अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करो।*
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मन्नू सिंह चंद्रवंशी जी,महामंत्री सुनील चंद्रवंशी एवं प्रदेश प्रदेश संरक्षक प्रहलाद सिंह चंद्रवंशी एवं उनके सुपुत्र अनिल सिंह चंद्रवंशी एवं चंद्रवंशी चेतना मंच जिला अध्यक्ष जहानाबाद रंजन कुमार चंद्रवंशी जी भी सम्मिलित हुए।
सप्रेम धन्यवाद,
आपका साथी
मन्नू सिंह चंद्रवंशी
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
चंद्रवंशी चेतना मंच दिल्ली प्रदेश
एवं समस्त चंद्रवंशी परिवार
मुख्य संपादक – अरुण कुमार












Add Comment