Home » चुनाव के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
सेलिब्रिटी

चुनाव के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

*चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च*

*मतदाताओं को मतदान करने को लेकर किया जागरूक*

जोड़ापोखर । झारखण्ड विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए धनबाद जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को झरिया विधानसभा के कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा के नेतृत्व में निकाला गया। इस दौरान धनबाद एसएसपी एच पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजित कुमार, एडीएम पियूष सिन्हा, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष कुमार सत्यम, झरिया सीओ मनोज कुमार, बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार, झरिया थाना प्रभारी शशी रंजन, जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा, पाथरडीह, सुदामडीह थाना प्रभारी सहित कई थाना तथा ओपी के प्रभारी मौजूद थे। फ्लैग मार्च लोदना मोड़ से शुरू होकर फुसबंगला, शालीमार, जोड़ापोखर, जियलगोरा, बरारी मोड़, डिगवाडीह, डिनोबली मोड़ तक गया। फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त फुसबंगला से शालीमार तक पैदल मार्च कर क्षेत्र का जायजा लिया। मार्च के दौरान जगह जगह पर बीएसएफ के जवान तैनात थे। इस दौरान मतदाताओ को शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर जागरूक भी किया गया। मालूम हो की झरिया में 20 नवंबर को मतदान किया जाना है, जिसको लेकर प्रशासन सतर्क है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान जरुरी है। धनबाद जिले के छह विधानसभा में झरिया विधानसभा पर ही सबकी नजर टिकी हुयी है। यह सीट झारखंड विधानसभा में सबसे चर्चित सीटो में से एक है।

संवाददाता – साहिल हुसैन

मुख्य सम्पादक – अरुण कुमार