Home » धनबाद – दो अलग – अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत और कई हुए घायल
क्राइम

धनबाद – दो अलग – अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत और कई हुए घायल

धनबाद गिरिडीह मुख्य मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा,जिसमें एक युवक की हुई मौत एवं तीन लोग घायल हुए,

धनबाद गिरिडीह मुख्य सड़क मार्ग पर ताराटांड़ के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा जिसमें की एक युवक की मौत हो गई हैँ जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.वहीँ सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैँ जबकि सभी लोग गिरिडीह के भंडरीडीह के रहने वाले बताये जा रहे हैँ वहीँ प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों युवक एक ही कार पर सवार हो कर गिरिडीह से धनबाद की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान ताराटांड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया.इस दुर्घटना में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई और बाकी सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैँ जिसे बेहतर ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया हैँ वहीँ आज का दिन कइयों के लिए ख़राब रहा हैँ एक जानकारी धनबाद के ही निरसा से मिल रही हैँ जिसमें की निरसा के कंचनडीह मोड़ पर एकसाथ चार मोटर साइकिल सवार टकरा गए और इस टक्कर में एक की मौत हो जाने की सुचना प्राप्त हो रही हैँ जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैँ वहीँ सुचना मिलते ही निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुँच गई और विधि सम्मत कार्रवाई में जुट गई हैँ

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment