Home » धनबाद – गोमो के तोपचांची झील में एक युवक डूबा
क्राइम

धनबाद – गोमो के तोपचांची झील में एक युवक डूबा

धनबाद के तोपचांची झील में डूबने से एक युवक की मौत हुई

गोमो के तोपचांची झील में डूबने से धनबाद के एक युवक की मौत हो गई हैं वहीँ मृत युवक की पहचान  डायमंड क्रॉसिंग भूली मोड़ निवासी 25 वर्षीय आबिद खान की बताई जा रही हैँ जबकि युवक का शव अभी तक झील से नही निकाला जा सका है गोता खोर को बुलाया गया है जबकि घटना दोपहर की बताई जा रही है
मृतक के दोस्तो ने बतलाया की गर्मी अधिक पड़ने की वजह से एक टोटो में चार दोस्त तनवीर खान ,जफर हुसैन, दानिश कुरैशी और आबिद खान तोपचांची झील घूमने आए इसी क्रम में सभी दोस्त झील में नहाने के लिए उतर गए. और नहाने के दौरान आबिद झील में डूब गया.वहीँ बाकी बचे लड़कों ने हल्ला भी किया मगर कोई भी बचाने नही आया. थक हार कर इसकी सूचना तोपचांची थाना को दी गई.तोपचांची थाना की पुलिस पब्लिक की मदद से उक्त युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है जबकि परिजनों को सुचना दे दी गई हैँ

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment