Home » धनबाद के बरवड्डा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला लदे दो ट्रकों की हुई जब्ती
क्राइम

धनबाद के बरवड्डा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला लदे दो ट्रकों की हुई जब्ती

धनबाद के बरवड्डा थाना क्षेत्र में लगभग 25 टन अवैध कोयला लदा दो ट्रक की हुई जब्ती,

विक्की लाला सहित अन्य लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज

धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन के निर्देशानुसार कोयला और बालू के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स अपनी ओर से लगातार छापामारी अभियान चला रहा है। इसी क्रम में जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर के निर्देश पर खान निरीक्षक विनोद प्रमाणिक ने बीती रात बरवड्डा थाना क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया।
वहीँ जांच के क्रम में बरवड्डा ओवर ब्रिज के नीचे अवैध कोयला लदे दो ट्रक संख्या – बीआर 02 जीए 4840 तथा जेएच 02 आर 8859 को पकड़ा गया। दोनों ट्रकों में कोयला से संबंधित किसी तरह के वैध कागजात नहीं पाए गए हैँ
जबकि वाहन चालकों से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि उक्त कोयला कतरास के मालकेरा से अवैध खनन कर गोविंदपुर ले जाया जा रहा था। साथ ही वाहन चालकों ने यह भी बतलाया कि कोयला का अवैध काम विक्की लाला के इशारों पर किया जाता है।जिला खनन टास्क फोर्स ने दोनों वाहनों उस पर लदा लगभग 25 – 25 टन कोयला, वाहन चालक, वाहन मालिक, विक्की लाला तथा इस कार्य में संलिप्त अन्य सभी लोगों के विरुद्ध बरवड्डा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।ज्ञात हो कि धनबाद में अवैध कोयला को लेकर खनन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही हैँ और अवैध कोयला तस्करों को तगड़ी चोट पड़ रही हैँ

संवाददाता – चेतनारायण कुमार

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment