Home » धनबाद — लोयाबाद में भाजपा नेता की पुत्री का शव संदिग्ध अवस्था में मिला पुलिस मामले की जाँच में जुटी
क्राइम

धनबाद — लोयाबाद में भाजपा नेता की पुत्री का शव संदिग्ध अवस्था में मिला पुलिस मामले की जाँच में जुटी

धनबाद के लोयाबाद में भाजपा नेता मनोज चौहान की बेटी चंदा देवी 30 वर्ष संदिग्ध अवस्था में शव हुआ बरामद पुलिस मामले की जाँच में जुटी,

लोयाबाद – भाजपा नेता मनोज चौहान ने कहा आज सुबह यही हुआ,जैसे ही बेटी के घर पहुँचा तो दामाद अरबिंद बेटी को पीट रहा था,लात से मारते हुए मैंने देखा तो कहा दामाद बाबू इतना मत मारिये,इतने पर दामाद ने उत्तेजित होकर कहा अपने बेटी को यहाँ से ले जाइए,वहाँ की हालात को देखकर मैंने अपनी बेटी को ले जाने का फैसला किया, मैं यह कहते हुए वापिस आया कि मैं,पत्नी को लेकर आता हूं,दोबारा मैं जैसे ही लौटा,दामाद अरबिंद चौहान मेरी बेटी चंदा को ज़बरन फंदे पर लटका रहा था,हम पति पत्नी को देखते ही,अरबिंद फरार हो गया,जल्दी से बेटी को फंदे से उतारा,पत्नी, बेटी के गले में फंदे की रस्सी काटी,और बेटी को मैं अस्पताल लेकर भागा, तबतक बहुत देर हो चुकी थी।मैं लूट चुका था और ,मेरी इकलौती प्यारी बेटी चंदा इस दुनिया को छोड़ चुकी थी।घटना के पश्चात स्कूल से दामाद अपने एक बेटा को लेकर फरार हो गया हैँ ऐसा बताया जा रहा है।वहीँ घटना की खबर सुनकर क्षेत्र के तमाम लोग मनोज चौहान को सांत्वना देने अस्पताल पहुँच गए।शोक प्रकट करने वालो में कांग्रेस नेता राजकुमार महतो,असलम मंसूरी, सदेश चौहान,रवि चौबे,कामेश्वर चौहान,गुड्डु मिश्रा,लालू चौहान,लालचंद चौहान सहित गांव अन्य लोग शामिल हैं। चंदा के चेहरे पर ,और आंख के पास चोट के निशान है।गले मे फंदे का दाग साफ दिख रहा था।
वहीँ लोयाबाद के थाना प्रभारी ने इस मामले को लेकर कहा हैँ कि मामला संदिग्ध हैँ और फर्द बयान का इंतजार है,फर्द बयान आते ही कांड अंकित किया जायेगा, और आरोपी को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।हमलोग की पुलिस टीम अपनी अनुसन्धान में जुटी हुई हैँ और जल्द ही आरोपी हमारी गिरफ्त में होगा

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment