
कोयलाँचल पत्रकार संघ में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रमाण पत्र कार्यक्रम का हुआ वितरण
कोयलांचल पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आज संघ के केंद्रीय कार्यालय शालीमार में सम्पन्न हुआ, जिसमें की बतौर मुख्यातिथि कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुख्तार अहमद तथा विशिष्ट अतिथि समिति के सचिव संजय पांडेय उपस्थित हुए।वहीँ प्रमाण पत्र वितरण चुनाव प्रभारी अंजन सिन्हा तथा चुनाव पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह व चेतनारायण कुमार की अगुवाई में में संपन्न हुआ जबकि प्रमाण पत्र नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में संरक्षक चंद्र देव मिश्रा, अध्यक्ष सुनील सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य सिंह, महामंत्री राहुल मिश्रा, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष काजल राय तथा अनुशासन समिति के अध्यक्ष सतिश कुमार सिन्हा को दिया गया। इस दौरान मुख्यातिथि मुख्तार अहमद तथा विशिष्ट अतिथि संजय पांडेय ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संघ को सुचारू ढंग से संचालित तथा विस्तार करने हेतु सलाह दिये यद्पी उन्होंने संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों से यह भी कहा कि वैसे सभी सदस्यों के दुःख तकलीफ में तत्काल कार्यवाई कर सदस्यों के हितों की रक्षा हेतु आप सभी एकजुटता का परिचय दे और यही आप सभी पदाधिकारियो का धर्म कर्तव्य भी है। वही चुनाव पर्यवेक्षक चेतनारायण कुमार तथा जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि बीते 28 फरवरी को सर्वसम्मति से चुनाव पारदर्शिता के साथ कराया गया था, जिसका आज प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम रखा गया था। आज से ये सभी पदाधिकारीगण नई ऊर्जा के साथ संघ को दिशा निर्देश देगे, जो की सभी पत्रकर के हित मे रहेगा वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सिंह तथा महामंत्री राहुल मिश्रा प्रमाण पत्र वितरण के पश्चात कहा कि संघ हमेशा से पत्रकरो की सुरक्षा को लेकर सजग रही है। हमारी नई निर्वाचित कमिटी संघ के सदस्यों तथा पत्रकरो के साथ हमेशा है और रहेगी। पत्रकरो के समस्याओ का समाधान संघ निश्चित तौर पर करेगी। इस मौके पर संघ के सचिव अरुण कुमार ने कहा कि कोयलाँचल पत्रकार संघ हमेशा पत्रकारों के लिए अपनी आवाज़ को बुलंद कर लड़ाई लड़ते आया है और हमारी पहचान एकजुटता ही है हमें माला की तरह एकसूत्र में रहकर चलने की आवश्यकता है चुकी हमारे संघ के सभी पत्रकार निर्भीक होकर पत्रकारिता करे हमारा कोयलाँचल पत्रकार सदा ही पत्रकारों के हितों के लिए समर्पित था है और रहेगा वहीँ इस मौके पर आशीष घोष, समीम हुसैन, कार्तिक वर्मा, सुभाष कुमार, शशिधर मिश्रा, मनोज यादव, पवन गुप्ता, लव कुमार, राजकुमार ताँती, वसीम अंसारी, उमेश चौधरी, शमशाद हुसैन, राजेन्द्र कुमार एवं संघ के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
संवाददाता, चेतनारायण कुमार
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment