
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर स्व. नीरज सिंह की सातवीं पुण्यतिथि बस्तकोला के माइंस रेस्कू मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई,
बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू ग्राउंड में धनबाद नगर निगम के पहले उपमहापौर स्व.नीरज सिंह, घलटू महतो एवं अशोक यादव और मुन्ना तिवारी की सातवीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान जनता मजदूर संघ के सदस्य गण, बीसीसीएल के पदाधिकारी, पार्षद, मजदूर, कांग्रेस के कार्यकर्त्ता सहित जिले के कई वरिष्ठ नेता व आम लोग कार्यक्रम में शामिल हो कर दिवंगत लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इस दिन को कोयलांचल का काला दिवस के रूप में याद किया।जबकि इस मौके पर माइंस रेस्क्यू मैदान में दिनांक 20 मार्च से आयोजित 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया था जिसका समापन आज 21 मार्च को हुआ। साथ ही इस मौके पर महाभोग का भी वितरण किया गया और कई लोगों को भोजन भी कराया गया वहीँ इस श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे,
अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )












Add Comment