Home » धनबाद – सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मृत्यु के उपरांत भूतगरिया के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा पुटकी – जामाडोबा सड़क मार्ग को किया अवरुद्ध
क्राइम

धनबाद – सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मृत्यु के उपरांत भूतगरिया के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा पुटकी – जामाडोबा सड़क मार्ग को किया अवरुद्ध

झरिया — बोर्रागढ़, थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूतगरिया मोड़ में हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर सड़क मार्ग को अवरुद्ध किया था और प्रशासन व अंचल अधिकारी के द्वारा तमाम कोशिश करने के बाद भी अभी तक जाम को खोला नहीं जा सका हैँ वहीँ पुलिस प्रशासन मौके पर अभी भी आक्रोसित ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैँ किन्तु मृतक के परिजन किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं हैँ,
ज्ञात हो कि भुतगढ़िया मे शनिवार की देर रात सड़क पार कर रहे सरगुजा बस्ती के 40 वर्षीय युवक तनू महतो को एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी और स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर एसएनएमएमसीएच ले गए।जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।इधर पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार की देर शाम स्थानीय लोगों ने शव को भुतगढ़िया पेट्रोल पंप के समीप जामाडोबा – पुटकी मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया।वहीँ जाम लगने से इस मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई।लोग मृतक के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर बोर्रागढ़ और जोरापोखर पुलिस पहुंची और लोगों को काफी समझाया वहीँ ।आंदोलन कर रहे लोगों का कहना था कि मृतक की दो छोटी – छोटी पुत्री है।उसका लालन पालन कैसे हो पाएगा।जबतक इसके परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलता है तबतक आंदोलन जारी रहेगा वहीँ समाचार लिखे जाने तक अभी भी सड़क मार्ग अवरुद्ध ही हैँ जबकि पुलिस बल भारी संख्या में मौके पर मौजूद हैँ,

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment