धनबाद — उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार का किया भंडाफोड़, लगभग पाँच लाख रुपये मूल्य का भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब की हुई जब्ती,
धनबाद जिला प्रशासन का उत्पाद विभाग अवैध कारोबार के खिलाफ एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है ताज़ा मामला जिले में अवैध अंग्रेज शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया हैँ, प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को पंचेत ओपी के पतलाबाड़ी में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद किया है..वहीँ धनबाद डीसी वरूण रंजन ,एसएसपी संजीव कुमार के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।नए साल के जश्न को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते उत्पाद विभाग ने पंचेत के रहने वाला दशरथ साव के मकान में छापेमारी की जहां से 36 लीटर रम ,56 पैकेट ब्लैक टाइगर व्हिस्की जो करीब 504 लीटर बरामद की गई है जबकि साथ में विभिन्न ब्रांड के कॉर्क और लेवल की भी जब्ती की गई।
ये सभी नकली अंग्रेजी शराब को नए साल में खापाए जाने की विशेष योजना थी जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है और साथ ही साथ जब्त भी किया हैँ,वही अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया धंधेबाज दशरथ साहू ने बताया कि बोकारो से अवैध अंग्रेजी शराब मंगवाता है. बोकारो के जेडी साह नामक व्यक्ति के द्वारा इन नकली शराबों की सप्लाई की जाती थी।जबकि धनबाद के सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता ने बताया कि लगातार उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है नकली शराब की अनुमानित कीमत लगभग पाँच लाख रुपया मूल्य के आसपास की होगी उनकी टीम आगे भी अवैध शराब के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी,..उन्होंने छापेमारी में लगे अपने टीम की जमकर तारीफ की ज्ञात हो कि पिछले कुछ माह में ही धनबाद के सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता के नेतृत्व में एक्साइज विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर लाखों रुपये मूल्य का अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर अपना एक नया कीर्तिमान बनाया है जबकि कई अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन भी टीम ने किया है.वहीँ अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग की टीम पुरे धनबाद क्षेत्र में लगातार अपनी पैन्नी नजर को बनाई हुई हैँ,
अरुण कुमार












Add Comment