Home » दुर्गापूजा को लेकर जोड़ापोखर थाना में शांति समिति की बैठक हुई
Uncategorized

दुर्गापूजा को लेकर जोड़ापोखर थाना में शांति समिति की बैठक हुई

*दशहरा को लेकर जोरापोखर थाना में शांति समिति की हुई बैठक*

झरिया । दुर्गा पूजा दशहरा की त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को रविवार को जोरापोखर थाना में थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई ।बैठक का संचालन समाजसेवी किशोर कुमार ने किया। बैठक में सदस्यों ने पूजा के दौरान क्षेत्र में पानी बिजली की नियमित आपूर्ति करने, शराब की बिक्री पर रोक लगाने, फुसबंगला चौक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा बाइक सवारों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखने की मांग किया। थाना प्रभारी ने सदस्यों को उनके द्वारा सुझाए गए मुद्दों के सुलझाने का आश्वासन देते हुए पूजा के दौरान डीजे नहीं बजाने,समयानुसार प्रतिमा का तय रूट के तहत विसर्जन करने का निर्देश दिया। मौके पर अंचल निरीक्षक, माडा एवं विद्युत अधिकारी के अतिरिक्त कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम,अशोक झा,अलीम अंसारी, डॉ एम के ठाकुर,आरिफ सिद्धकी,कार्तिक हाड़ी,समरेंद्र पासवान आदि थे

संवाददाता- शमीम हुसैन

मुख्य संपादक- अरुण कुमार

About the author

Prabin Kumar

Add Comment

Click here to post a comment