Home » एक कलयुगी बेटे ने अपने सगे बाप को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतारा
क्राइम

एक कलयुगी बेटे ने अपने सगे बाप को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतारा

एक कलयुगी बेटा ने बाप को कुल्हाड़ी से काटा,

धनबाद के पांडरपाला ईलाका में एक कलयुगी पुत्र ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने ही पिता की हत्या कर दी हैँ वहीँ हत्यारा बेटे का नाम जफर उर्फ़ बिट्टू हैँ और बाप का नाम मुजफ्फर है जबकि घटना के पश्चात पत्नी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए. इसी बीच खबर पाकर पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुँची जबकि भूली थाना प्रभारी महेश चंद्र अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हत्यारा बेटे को कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया. लोगों की शोर सुनकर मृतक का छोटा भाई मुशर्रफ भी घटनास्थल पर पहुंचा और अपने बड़े भाई को खून से लथपथ पाया. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया वहीँ डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया धनबाद के डीएसपी अरविंद कुमार बिन्हा ने वारदात की पुष्टि करते हुए कहा कि बेटे के द्वारा ही धारदार हथियार से अपने पिता को मौत का घाट उतारा गया है हमलोग अभी अपनी ओर से अनुसन्धान कर रहे हैँ जबकि पुलिस अपने स्तर से मामले की जाँच में जुटी हुई हैँ,

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment