जोड़ापोखर । इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय रांची अध्ययन केंद्र सिंदरी कॉलेज सिंदरी तथा पार्जन्य बी.एड कॉलेज बलियापुर के संयुक्त तत्वावधान में जुलाई 2024 के नामांकन हेतु ऑनलाइन प्रमोशनल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारी संख्या में छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों ने भाग लिया। इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय रांची के अतिरिक्त निदेशक डॉ. मोती राम द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में नामांकन परीक्षा एवं मूल्यांकन से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा इग्नू के त्रिस्तरीय संगठनात्मक ढांचे के बारे में भी बताया गया। पार्जन्य बी.एड कॉलेज से प्राचार्या डॉ. स्मृति नागी उपस्थित रही। धन्यवाद ज्ञापन सिंदरी महाविद्यालय सिंदरी से सहायक प्राध्यापक डॉ. सुमिरन कुमार रजक द्वारा किया गया।
संवाददाता – शाहिल हुसैन
मुख्य संपादक – (अरुण कुमार )












Add Comment