Home » जमशेदपुर में ट्रैन से कटकर चार लोगों की मौके पर ही मौत हुई
क्राइम

जमशेदपुर में ट्रैन से कटकर चार लोगों की मौके पर ही मौत हुई

जमशेदपुर में ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौके पर हुई मौत,रेलवे अधिकारी ने कहा कि लापरवाही के कारण हुई घटना,

जमशेदपुर में एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। इसमें तीन पुरुष व एक महिला शामिल है। टाटानगर जंक्शन के अधीक्षक अभिषेक सिंघल ने बतलाया कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
इन लोगों के मौत का कारण इनकी खुद की लापरवाही थी ये लोग फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल न करके पटरियों से रास्ता को पार कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि, चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया और बिरराजपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या (18478 )योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी दौरान पोल संख्या 260-20 के पास चारों लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए, इससे चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के पश्चात रेलवे में हड़कंप मच गया और तत्काल टाटानगर रेलवे स्टेशन से रिलीफ ट्रेन को घटनास्थल पर भेजा गया। टाटानगर रेल पुलिस आदित्यपुर, गम्हरिया और आरआईटी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मेडिकल, आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे। लाश के क्षत-विक्षत हो जाने के कारण पहचान होने में परेशानी हो रही थी
अभिषेक सिंघल ने कहा, ‘अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। यह लोग फुट ओवर ब्रिज की बजाय पटरियों से रास्ता पार कर रहे थे। अंधेरे के कारण लोको पायलट को भी नहीं पता चला कि ट्रैक पर कोई है। हालांकि मौसम ठीक था और दृश्यता भी अच्छी थी।’वहीँ उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी शवों की पहचान नहीं कर पाए हैं और अभी तक किसी ने भी शवों पर दावा नहीं किया है वहीँ शव को रेलवे ने अपने कब्जे में ले लिया हैँ

अरुण कुमार ( मुख्य संपादक )

About the author

Arun Kumar

Add Comment

Click here to post a comment